कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 46m ago
बुलंदशहर में स्याना कोतवाली क्षेत्र के बुगरासी चौराहे पर स्थित गुप्ता बूट हाउस शोरूम में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, आग लगने की इस घटना में शोरूम में रखा लाखों रुपये का जूते-चप्पलों का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया।
प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस घटना से व्यापारियों में भारी चिंता का माहौल है।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"50558118-98ff-49a2-8d13-4b14affec647","external_id":null}