मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 14h ago
हाथरस जनपद के हसायन क्षेत्र के गांव नगला मिया पट्टी देवरी में दबंगों द्वारा एक परिवार के घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता करने का मामला सामने आया है।
पीड़ित भूपेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अप्रैल को वह घर के बाहर भूसा एकत्र कर रहा था, तभी गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया।
आरोप है कि 19 अप्रैल की शाम को शिवम, सुधीर, गौरव, संदीप, अनुज कुमार और रवेंद्र दोबारा उसके घर पर पहुंचे। उस समय घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं। आरोपितों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
मोहल्ले के लोगों के विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना का वीडियो होने का दावा किया है।
पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हाथरस जनपद के हसायन क्षेत्र के गांव नगला मिया पट्टी देवरी में दबंगों द्वारा एक परिवार के घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पीड़ित भूपेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अप्रैल को वह घर के बाहर भूसा एकत्र कर रहा था, तभी गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। आरोप है कि 19 अप्रैल की शाम को शिवम, सुधीर, गौरव, संदीप, अनुज कुमार और रवेंद्र दोबारा उसके घर पर पहुंचे। उस समय घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं। आरोपितों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले के लोगों के विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना का वीडियो होने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!