श्रावण मास में मीट की दुकानों पर रोक की मांग, दात्रीय करणी सेना ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

  • 17h ago
  • 544 views


मथुरा। श्रावण मास के दौरान जनपद में मीट की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर दात्रीय करणी सेना के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि मथुरा में श्रावण मास का विशेष धार्मिक महत्व है और इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत, पूजा-अर्चना एवं कांवड़ यात्रा में शामिल होते हैं।

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि ऐसे धार्मिक और पवित्र वातावरण में खुलेआम मीट की बिक्री होने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं तथा जिले का धार्मिक माहौल भी प्रभावित होता है।

दात्रीय करणी सेना की जिला अध्यक्ष ज्योति ठाकुर ने प्रशासन से मांग की कि पूरे श्रावण मास के दौरान जनपद की सभी मीट की दुकानों को बंद कराया जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि यदि कोई दुकानदार प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन करता है तो उसका लाइसेंस तत्काल निरस्त किया जाए और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

संगठन ने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर उचित निर्णय लेगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now