वृंदावन में नगर आयुक्त का औचक निरीक्षण, ओवरचार्जिंग पर सुलभ शौचालय संचालक को नोटिस

  • 11h ago
  • 119 views


आगामी श्रावण मास और त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नगर निगम ने व्यवस्थाओं को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने सुबह करीब 6 बजे वृंदावन में पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था, नालों और सार्वजनिक शौचालयों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रमनरेती चौकी और फोगला आश्रम के पास संचालित सुलभ शौचालयों में श्रद्धालुओं से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने की शिकायत सही पाई गई। शिकायत की पुष्टि होते ही नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई।

उन्होंने 'सुलभ शौचालय कॉम्प्लेक्स शोध संस्थान' को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही ओवरचार्जिंग में लिप्त कर्मचारियों को तत्काल हटाने और भविष्य में ऐसी शिकायत दोबारा न आने के लिए सख्त कार्रवाई करने को कहा।

नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने स्पष्ट चेतावनी दी कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार या जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में ऐसी अनियमितताएं दोबारा सामने आती हैं तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

नगर आयुक्त की इस सख्त कार्रवाई के बाद नगर निगम से जुड़ी एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं श्रद्धालुओं ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए व्यवस्थाओं में और सुधार की उम्मीद जताई है।

 
 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now