मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 9h ago
मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के गांव लोहई में पारिवारिक संपत्ति विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। एक बुजुर्ग पिता ने अपने ही बेटे पर घर से बेदखल करने, खेत पर अवैध कब्जा करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित ओमप्रकाश सिंह का आरोप है कि उनके चार बेटों में से एक बेटे ने उन्हें और उनके तीनों भाइयों को पैतृक घर से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं, उसने पूरी संपत्ति और खेत पर भी कब्जा कर लिया। पीड़ित का कहना है कि संपत्ति विवाद को लेकर उन्होंने एसडीएम एवं ग्राम न्यायालय, मांट का दरवाजा खटखटाया, जहां से 6 जुलाई को खेत पर किसी भी प्रकार का कार्य न करने का स्टे ऑर्डर जारी किया गया था।
आरोप है कि इसके बावजूद 13 जुलाई को कोर्ट के आदेश की अनदेखी करते हुए बेटे और उसके साथियों ने जबरन खेत जोत दिया। पीड़ित का कहना है कि जब वह अपनी फसल देखने खेत पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई और दोबारा शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी दी गई।
बुजुर्ग का आरोप है कि स्थानीय थाना और पुलिस चौकी में शिकायत करने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर वह अपने परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
फिलहाल यह आरोप पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए हैं। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के गांव लोहई में पारिवारिक संपत्ति विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। एक बुजुर्ग पिता ने अपने ही बेटे पर घर से बेदखल करने, खेत पर अवैध कब्जा करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ओमप्रकाश सिंह का आरोप है कि उनके चार बेटों में से एक बेटे ने उन्हें और उनके तीनों भाइयों को पैतृक घर से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं, उसने पूरी संपत्ति और खेत पर भी कब्जा कर लिया। पीड़ित का कहना है कि संपत्ति विवाद को लेकर उन्होंने एसडीएम एवं ग्राम न्यायालय, मांट का दरवाजा खटखटाया, जहां से 6 जुलाई को खेत पर किसी भी प्रकार का कार्य न करने का स्टे ऑर्डर जारी किया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद 13 जुलाई को कोर्ट के आदेश की अनदेखी करते हुए बेटे और उसके साथियों ने जबरन खेत जोत दिया। पीड़ित का कहना है कि जब वह अपनी फसल देखने खेत पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई और दोबारा शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी दी गई। बुजुर्ग का आरोप है कि स्थानीय थाना और पुलिस चौकी में शिकायत करने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर वह अपने परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। फिलहाल यह आरोप पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए हैं। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!