मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 9h ago
मथुरा। गोवर्धन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक श्रद्धालु का लाइसेंसी पिस्टल, महत्वपूर्ण दस्तावेज और नकदी से भरा बैग सकुशल बरामद कर सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई को श्री गिरिराज महाराज की परिक्रमा के दौरान एक श्रद्धालु अपना बैग भूलवश एक टेम्पो में छोड़ गया। बैग में लाइसेंसी पिस्टल, उसके वैध अभिलेख, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था।
सूचना मिलते ही थाना गोवर्धन पुलिस हरकत में आई और परिक्रमा मार्ग व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने संबंधित टेम्पो की पहचान कर उसे ट्रेस किया।
30 जुलाई को पुलिस ने बैग को उसमें रखी लाइसेंसी पिस्टल, सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान सहित शत-प्रतिशत सुरक्षित बरामद कर श्रद्धालु को सौंप दिया।
अपना कीमती सामान वापस मिलने पर श्रद्धालु ने खुशी जताते हुए मथुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सूझबूझ और ईमानदारी की सराहना की तथा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
इस सराहनीय कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक मोहन लाल, कांस्टेबल विशाल चौहान, प्रीत कुमार और राहुल बाल्यान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मथुरा। गोवर्धन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक श्रद्धालु का लाइसेंसी पिस्टल, महत्वपूर्ण दस्तावेज और नकदी से भरा बैग सकुशल बरामद कर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई को श्री गिरिराज महाराज की परिक्रमा के दौरान एक श्रद्धालु अपना बैग भूलवश एक टेम्पो में छोड़ गया। बैग में लाइसेंसी पिस्टल, उसके वैध अभिलेख, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। सूचना मिलते ही थाना गोवर्धन पुलिस हरकत में आई और परिक्रमा मार्ग व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने संबंधित टेम्पो की पहचान कर उसे ट्रेस किया। 30 जुलाई को पुलिस ने बैग को उसमें रखी लाइसेंसी पिस्टल, सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान सहित शत-प्रतिशत सुरक्षित बरामद कर श्रद्धालु को सौंप दिया। अपना कीमती सामान वापस मिलने पर श्रद्धालु ने खुशी जताते हुए मथुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सूझबूझ और ईमानदारी की सराहना की तथा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक मोहन लाल, कांस्टेबल विशाल चौहान, प्रीत कुमार और राहुल बाल्यान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!