Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 31 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोवर्धन परिक्रमा में टेम्पो में छूटा लाइसेंसी पिस्टल वाला बैग, पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल लौटाया

मथुरा। गोवर्धन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक श्रद्धालु का लाइसेंसी पिस्टल, महत्वपूर्ण दस्तावेज और नकदी से भरा बैग सकुशल बरामद कर सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई को श्री गिरिराज महाराज की परिक्रमा के दौरान एक श्रद्धालु अपना बैग भूलवश एक टेम्पो में छोड़ गया। बैग में लाइसेंसी पिस्टल, उसके वैध अभिलेख, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था।

सूचना मिलते ही थाना गोवर्धन पुलिस हरकत में आई और परिक्रमा मार्ग व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने संबंधित टेम्पो की पहचान कर उसे ट्रेस किया।

30 जुलाई को पुलिस ने बैग को उसमें रखी लाइसेंसी पिस्टल, सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान सहित शत-प्रतिशत सुरक्षित बरामद कर श्रद्धालु को सौंप दिया।

अपना कीमती सामान वापस मिलने पर श्रद्धालु ने खुशी जताते हुए मथुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सूझबूझ और ईमानदारी की सराहना की तथा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

इस सराहनीय कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक मोहन लाल, कांस्टेबल विशाल चौहान, प्रीत कुमार और राहुल बाल्यान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 
 
Previous News

SCSP-TSP मेडिकल कॉलेजों के संरक्षण की मांग, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Next News

प्रियाकान्तजू मंदिर में 21 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण महाअनुष्ठान का शुभारंभ, पहले दिन बने 1.11 लाख शिवलिंग