यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: , दो दर्जन से अधिक यात्री घायल, यात्रियों का बस चालक पर आरोप

बीती रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि यह बस नोएडा से दरभंगा, बिहार जा रही थी और इसमें करीब 100 यात्री सवार थे। हादसा नौहझील थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 76 के पास  हुआ।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं । इन सभी घायल यात्रियों का उपचार मथुरा के जिला अस्पताल में चल रहा है यात्रियों का कहना है कि वह मूल रूप से सभी लोग बिहार के रहने वाले हैं और दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं।
रविवार की देर शाम जब बस में सवार थे तभी बस चालक नशे की हालत में था और बीच रास्ते में किसी ढाबे पर बस को रोक कर भी अधिक मात्रा में शराब का सेवन किया था और रास्ते में भी बस पलटने के संकेत हुए थे जिसमें सभी यात्री भयभीत हो उठे लेकिन बस चालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और यह हादसा हो गया। आईए सुनते हैं क्या कहते हैं घायल यात्री ।