कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 2h ago
वृंदावन क्षेत्र के गांव राजपुर में मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया। रास्ता क्रॉस करने को लेकर शुरू हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव हुआ। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के दौरान कई राउंड फायरिंग की भी चर्चा सामने आई, हालांकि पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि से इनकार किया है। पुलिस के अनुसार, पास में चल रहे एक शादी समारोह में पटाखे छोड़े जा रहे थे, जिसकी आवाज को लेकर भ्रम की स्थिति बनी।
सूचना मिलते ही जैत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। झड़प में ठाकुर पक्ष के मनीष को सामान्य चोटें आईं, जबकि राहुल के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत नाजुक हो गई। उसे वृंदावन के सौ-शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"ec71c638-7d46-4471-8ce7-caef477f92b0","external_id":null}