वृंदावन हादसे के बाद प्रशासन सख्त, बंगाली घाट चौकी इंचार्ज ने नविक़ो कि बुलाई बैठक

वृंदावन में हाल ही में हुए दुखद हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में थाना कोतवाली क्षेत्र की बंगाली घाट चौकी पर पुलिस ने नाविकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की बैठक के दौरान पुलिस ने सभी नाविकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अब बिना लाइफ जैकेट के किसी भी मोटर बोट का संचालन नहीं किया जाएगा चालक सहित सभी सवारियों के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई

इसके अलावा एक नाव में 15 से अधिक सवारियां बैठाना दंडनीय अपराध घोषित किया गया है वही बंगाली घाट चौकी इंचार्ज अमोद चौधरी ने बताया कि सभी नाविकों का सूचीबद्ध किया जा रहा हैं और अब से सभी नविको का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जा रहा हैं ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके हादसे के बाद फिलहाल नाव संचालन पर रोक लगा दी गई थी, जिसे अब नई गाइडलाइन के साथ पुनः शुरू करने की तैयारी की जा रही है प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित कर ही नाव संचालन की अनुमति दी जाएगी