कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 2h ago
थाना क्षेत्र के गांव सुरीर कलां निवासी त्रिपुरा स्टेट राइफल में तैनात जवान इंदल सिंह, पुत्र स्वर्गीय भूदेव सिंह, का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदल सिंह 6 अप्रैल 2026 को एक माह की छुट्टी बिताने के बाद अपनी ड्यूटी पर त्रिपुरा लौटे थे। 11 अप्रैल 2026 को वहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
सोमवार-मंगलवार देर रात उनका पार्थिव शरीर संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ उनके पैतृक गांव सुरीर कलां लाया गया। मंगलवार सुबह पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में तहसीलदार बृजेश कुमार, पूर्व शिक्षा मंत्री सहित भाजपा के कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इंदल सिंह अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पिता का पहले ही देहांत हो चुका था। जवान के असामयिक निधन से गांव में शोकाकुल माहौल बना हुआ है और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"a110c408-a7ad-4451-853c-cbf2737f4710","external_id":null}