थाना महावन की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 1d Ago 176 Views


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना महावन की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच–बैड टच, महिला अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर छेड़खानी या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डरे 1090 वीमेन पावर लाइन तथा निकटतम थाने में तत्काल एफआईआर दर्ज कराने की सलाह दी।

इसके साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, यातायात नियमों के पालन तथा महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन 1076, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 और 1930 की विस्तृत जानकारी देकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now