कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 2h ago
वृंदावन। कालिदह क्षेत्र स्थित ठाकुर राधारसबिहारी महाराज मंदिर का चतुर्थ पाटोत्सव 18 से 25 अप्रैल तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर मंदिर के महंत चंद्र दास महाराज ने प्रेस वार्ता के माध्यम से विस्तृत रूपरेखा साझा की। महंत चंद्र दास महाराज ने बताया कि सात दिवसीय यह भव्य धार्मिक आयोजन छटीकरा मार्ग स्थित फोगला आश्रम में संपन्न होगा। उत्सव के केंद्र में 'संत संगोष्ठी' रहेगी, जिसमें देशभर से ख्यातिप्राप्त साधु-संत और विद्वान शामिल होंगे।इस संगोष्ठी में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की वर्तमान स्थिति, गौ सेवा का संकल्प और सनातन धर्म की रक्षा जैसे गंभीर एवं प्रासंगिक विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।एक सप्ताह तक चलने वाले इस पाटोत्सव में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, भजन संकीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"2623cbc1-d5dd-4784-9d4b-f4974c79b452","external_id":null}