कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 2h ago
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए रेलवे प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब स्टेशन पर आने वाले संदिग्ध या अपराधियों की पहचान तुरंत हो सकेगी और सिस्टम सीधे अलर्ट जारी करेगा।
दरअसल, मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है, जबकि ब्रज के मेलों के दौरान यह संख्या लाखों तक पहुंच जाती है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने तीनों प्रवेश द्वारों पर फेस रिकग्निशन सिस्टम यानी FRS तकनीक वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है।
इसके तहत पूरे स्टेशन परिसर में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे न सिर्फ निगरानी करेंगे, बल्कि चेहरा पहचान तकनीक के जरिए संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान भी कर सकेंगे।
अगर किसी व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, तो उसकी पहचान सिस्टम में दर्ज डेटा से मिलान होते ही तुरंत कंट्रोल रूम को अलर्ट भेज दिया जाएगा।
यह अत्याधुनिक कैमरे प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश द्वार और मुसाफिरखाना सहित कई प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे। जैसे ही कोई संदिग्ध व्यक्ति स्टेशन परिसर में प्रवेश करेगा, सिस्टम उसका चेहरा स्कैन कर तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को सूचना भेज देगा।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"ba7a3ad7-f1bc-4137-ba2a-f6e50c9da3b8","external_id":null}