कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 2h ago
मथुरा स्थित श्री कृष्ण लोक कंडोमिनियम में निवासियों ने सोसायटी के पूर्व और वर्तमान RWA अध्यक्षों पर आर्थिक शोषण, अव्यवस्था और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।
निवासियों का आरोप है कि बिना सहमति के मेंटेनेंस का कार्य एक निजी कंपनी को सौंप दिया गया, लेकिन फ्लैट मालिकों से ली गई लाखों रुपये की सिक्योरिटी राशि अब तक वापस नहीं की गई है। साथ ही नए फ्लैट मालिकों से जबरन चार्ज वसूली और बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं रोकने के भी आरोप सामने आए हैं।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि सोसायटी में साफ-सफाई और जल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। ओवरहेड टंकियों की नियमित सफाई न होने से दूषित पानी सप्लाई होने की आशंका जताई गई है, जबकि सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के सही संचालन न होने से गंदा पानी सड़कों पर बहने की स्थिति बनी हुई है।
इसके अलावा बिजली मीटर बदलने के नाम पर मनमानी वसूली और मेंटेनेंस चार्ज में असमानता जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। निवासियों का कहना है कि RWA प्रशासन शिकायतों को दबाने और पारदर्शिता खत्म करने का काम कर रहा है।
पीड़ित निवासियों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"66842dba-51a7-4659-9098-4465a98ff1eb","external_id":null}