कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 2h ago
जनपद मथुरा के गाँव सिहोरा में एक विशाल कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों पहलवानों ने भाग लेकर अपने दांव-पेंच और ताकत का प्रदर्शन किया। दंगल को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भूतश्वर अखाड़ा एवं कृष्ण बलदाऊ अखाड़ा के संचालक ब्रजकेशरी पप्पू पहलवान हकीमपुरिया उपस्थित रहे। उन्होंने जानकारी दी कि दंगल की अंतिम कुश्ती के लिए ₹2,51,000 नकद राशि और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल का आकर्षक इनाम रखा गया, जिसने प्रतियोगिता को और भी रोमांचक बना दिया।
उन्होंने कहा कि ब्रज की पावन भूमि पर कुश्ती जैसी परंपराएं प्राचीन समय से चली आ रही हैं और युवाओं को इन्हें आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के आयोजक भूरा पहलवान का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय जाट महासभा के मंडल अध्यक्ष विश्वेंद्र चौधरी ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रज की यह विरासत भगवान श्रीकृष्ण और बलदाऊ के समय से चली आ रही है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और देसी खान-पान अपनाने की अपील की।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"4b8be537-f14a-487b-8914-5a5d65c35cbf","external_id":null}