कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 2h ago
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के बिरहना गांव में शनिवार रात बड़ी वारदात सामने आई। अज्ञात चोरों ने एक बकरी फार्म को निशाना बनाते हुए करीब 50 बकरे-बकरियां चोरी कर लीं। इतना ही नहीं, फार्म के कमरों के ताले तोड़कर लगभग 20 हजार रुपये का सामान भी पार कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र सिंह का राया-हाथरस मार्ग पर पीके कॉलेज के पास बकरी फार्म है, जहां करीब 80 पशु थे। चोर रात के अंधेरे में घुसे और आधे से ज्यादा पशु लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बिचपुरी चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में जुट गई है।
इलाके में इस बड़ी चोरी से किसानों और पशु पालकों में दहशत का माहौल है
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"0960825a-7dc0-4a64-a87a-acc8149cca2e","external_id":null}