कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 2h ago
मथुरा के राया थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे स्थित बलदेव चौराहा के समीप बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथरस निवासी जितेंद्र (पुत्र केदारनाथ वर्मा) अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर किसी से फोन पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे मिनेश (पुत्र रमेश चंद), निवासी पानीगांव की बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। साथ ही उनके परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"d6d8accf-29c2-4a95-a4ec-614c429ad249","external_id":null}