राधा अष्टमी पर बरसाना में 20 लाख श्रद्धालुओं की तैयारी, 7 ज़ोन और 20 सेक्टर...
- 12h ago
गोवर्धन। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गोवर्धन क्षेत्र में 'सेवा ही संकल्प' कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार सिंह ने किया, जिसमें नगर पंचायत की टीम ने प्रमुख रूप से सहभागिता की।
अभियान के दौरान एसडीएम सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम ने जतीपुरा परिक्रमा मार्ग पर सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया। इस दौरान पूरे परिक्रमा मार्ग की समुचित सफाई की गई और स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के संबंध में एसडीएम सुशील कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 'सेवा ही संकल्प' कार्यक्रम के तहत यह अभियान आयोजित किया जा रहा है। लोगों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता पैदा करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने आगे जानकारी दी कि 'सेवा ही संकल्प' पहल के अंतर्गत इसी तरह के विभिन्न सेवा और जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार एक माह तक आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही एसडीएम ने आम लोगों से भी इस अभियान में अपना सहयोग देने की अपील की, ताकि गोवर्धन को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखा जा सके। (रिपोर्ट: खन्ना सैनी, मुकेश कौशिक)
गोवर्धन। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गोवर्धन क्षेत्र में 'सेवा ही संकल्प' कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार सिंह ने किया, जिसमें नगर पंचायत की टीम ने प्रमुख रूप से सहभागिता की।अभियान के दौरान एसडीएम सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम ने जतीपुरा परिक्रमा मार्ग पर सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया। इस दौरान पूरे परिक्रमा मार्ग की समुचित सफाई की गई और स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के संबंध में एसडीएम सुशील कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 'सेवा ही संकल्प' कार्यक्रम के तहत यह अभियान आयोजित किया जा रहा है। लोगों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता पैदा करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने आगे जानकारी दी कि 'सेवा ही संकल्प' पहल के अंतर्गत इसी तरह के विभिन्न सेवा और जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार एक माह तक आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही एसडीएम ने आम लोगों से भी इस अभियान में अपना सहयोग देने की अपील की, ताकि गोवर्धन को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखा जा सके। (रिपोर्ट: खन्ना सैनी, मुकेश कौशिक)
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!