नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 लोग खत्म कैबिनेट मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

वृंदावन में केसी घाट और बंशीबट के बीच शुक्रवार को पेटून पुल से टकराकर श्रद्धालुओं से भरी हुई एक मोटर बोट पलट गई जिसमें 6 महिला समेत 10 लोगों की मौत हुई है मोटर बोट में लुधियाना, हिसार, मुक्त्तसर के 37 लोग सवार थे इस नाव हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। और युवती समेत 5 लोग अब भी लापता हैं। यह हादसा शुक्रवार दोपहर सवा तीन बजे हुआ मृतकों में मां-बेटे, चाचा-चाची और बुआ-फूफा समेत एक ही परिवार के 7 लोग शामिल हैं।यह सभी श्रद्धालु शुक्रवार सुबह वृंदावन पहुंचे थे और गुरुवार यानि 9 अप्रैल को श्री बांके बिहारी क्लब की ओर से 2 बसों में 130 श्रद्धालुओं को ले जाया गया था। इनमें से 90 श्रद्धालु जगराओं से थे और बाकी अन्य शहरों से। यह वृंदावन की 4 दिन की यात्रा पर आए थे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि हादसे में मृत सभी 10 लोगों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से एंबुलेंस की व्यवस्था कर शवों को उनके गृह जनपद भेजा जा रहा है।उन्होंने कहा कि कुछ मृतकों का पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है, जबकि कुछ का अभी जारी है। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस पर आगरा के कमिश्नर नागेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।हादसे में एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में मधुर बहल, उसकी माता कविता बहल, चाचा चरणजीत, चरणजीत की पत्नी पिंकी बहल, मधुर की बुआ आशा रानी, दूसरी बुआ अंजू गुलाटी और फूफा राकेश गुलाटी शामिल हैं।

हादसे पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, पंजाब सीएम भगवंत मान, आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल आदि नेताओं ने शोक जताया है।