कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 2h ago
मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमणकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं नगर निगम की टीम जैसे ही कार्रवाई के लिए पहुंचती है, दुकानदार अस्थायी रूप से अपना सामान हटा लेते हैं लेकिन कुछ ही समय बाद फिर से सड़कों और बाजारों में अतिक्रमण कर लेते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है इसी क्रम में सोमवार को नगर निगम ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए शहर के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया यह अभियान डींग गेट से शुरू होकर भरतपुर गेट, चौक बाजार, घीया मंडी, होली गेट और विकास मार्केट तक चलाया गया
अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे लगाए गए ठेले अवैध स्टॉल और दुकानों के बाहर फैले सामान को हटवाया साथी रोडो पर खड़े अवैध ऑटो आई रिक्शाओं को क्रेन के माध्यम से भारी पुलिस बल के साथ उठाया गया कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों में हड़कंप मच गया टीम के पहुंचते ही व्यापारियों ने जल्दबाजी में अपना सामान समेटना शुरू कर दिया वहीं, किसी भी प्रकार के विरोध या अव्यवस्था को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा, जिससे अभियान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ वही नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी ने कहा कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा और यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"b59b7331-03f0-4d19-96a9-cd8fefdaab48","external_id":null}