कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 2h ago
ब्रजभूमि में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘आकाश CIMS सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल’ में अब से एक नई पहल कि शुरुआत कि गई अब यह अस्पताल ‘सिम्स’ ही नहीं बल्कि आकाश सिम्स’ के नाम से जाना जाएगा। इस पहल का उद्देश्य मथुरा सहित आसपास के जनपदों के मरीजों को आधुनिक और उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है यह हॉस्पिटल आकाश हेल्थकेयर, दिल्ली और CIMS हॉस्पिटल, मथुरा के संयुक्त सहयोग से स्थापित किया गया है।
अस्पताल में जहाँ पहले 200 बेड कि क्षमता थी तो वही अब बढ़ाकर 500 बेड कर दिया गया है जिससे अधिक संख्या में मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के संस्थापक एवं आकाश हेल्थकेयर के चेयरमैन एमेरिटस डॉ. जे. सी. चौधरी रहे इस दौरान उन्होंने विधिवत रूप से नारियल फोड़कर इस नई पहल की शुरुआत की इस दौरान बड़ी संख्या में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे अस्पताल में अत्याधुनिक तकनीकों और अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के माध्यम से मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान अभी न्यूज़ से हुई बातचीत में डॉ. जे. सी. चौधरी ने कहा कि यह संस्थान स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई पहचान देगा और क्षेत्र के लोगों को बड़े शहरों जैसी सुविधाएं अब मथुरा में ही मिल सकेंगी इस नई पहल से मथुरा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को न केवल बेहतर इलाज मिलेगा, बल्कि उनकी शहर से दूर जाने की आवश्यकता भी काफी हद तक कम होगी वही डॉ गौरव भारद्वाज ने कहा कि अब अस्पताल को अधिक उन्नत सुविधाओं क़ो जोड़कर इसे क्षेत्र का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र बनाना है
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"2233c835-36e0-4b91-a92b-5dd5b9ebc980","external_id":null}