मथुरा: ससुर के अंतिम संस्कार से लौट रहा दामाद सड़क हादसे का शिकार, अज्ञात वाहन की टक्कर से हालत गंभीर

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 1d Ago 113 Views


मथुरा के थाना कोसी कला क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दिल्ली में अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होकर मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे पुलिस द्वारा तत्काल उपचार के लिए मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने घायल के परिजनों को हादसे की जानकारी दी, सूचना मिलते ही परिजन भी आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंच गए। घायल युवक के पिता मुकेश, निवासी नरहौली (थाना हाईवे), ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली में उनके समधी यानी देवेंद्र के ससुर का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए देवेंद्र और उनके पिता मुकेश दोनों दिल्ली गए हुए थे।

देर रात वापस लौटते समय पिता मुकेश को किसी अन्य वाहन में बैठा दिया गया, जबकि देवेंद्र अकेला अपनी मोटरसाइकिल से मथुरा के लिए रवाना हुआ। रास्ते में कोसी कला क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में भीषण टक्कर मार दी। इस हादसे में देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल मथुरा के जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now