कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 2h ago
मथुरा शहर में स्मार्ट मीटर व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा अब सड़कों पर नजर आने लगा है। सोमवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मसानी बिजली घर पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया और रोड जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही।
प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिल जमा करने के बावजूद उनकी बिजली आपूर्ति काट दी गई। लोगों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना या मैसेज के ही सप्लाई बंद कर दी गई, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले दो दिनों से उनके घरों में बिजली नहीं थी और वे लगातार बिजली घर के चक्कर काट रहे थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी।
गुस्साए लोगों, खासकर महिलाओं ने सुबह करीब 11:30 बजे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची गोविंद नगर थाना पुलिस ने लोगों को समझाकर किसी तरह जाम खुलवाया और स्थिति को नियंत्रित किया।
उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कार्यालय खुला होने के बावजूद शिकायत सुनने के लिए कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। केवल बिल जमा करने के काउंटर संचालित हो रहे थे। इतना ही नहीं, जब लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे तो कर्मचारियों ने कार्यालय में ताला लगाकर वहां से चले गए, जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था उनकी समस्याओं को कम करने के बजाय और बढ़ा रही है। उन्होंने प्रशासन से पुराने मीटर दोबारा लगाने की मांग की है।
हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक बिजली विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल उपभोक्ताओं में आक्रोश बना हुआ है और वे जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"67e00618-b935-4299-8554-e44036302642","external_id":null}