मथुरा में दुस्साहस: महावन में मकान बनवा रहे व्यक्ति पर हमला, मारपीट के बाद सोने की चेन और नकदी लूटी

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 1d Ago 124 Views


मथुरा के थाना महावन क्षेत्र अंतर्गत कस्बा महावन में शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपने मकान पर निर्माण कार्य करा रहे एक व्यक्ति पर आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित देव पांडे (पुत्र देवी राम, निवासी आनंदलोक कॉलोनी, थाना कोतवाली) ने आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वह महावन कस्बे में अपने मकान पर निर्माण कार्य करा रहे हैं। रोजाना की भांति शुक्रवार को भी जब वह मकान पर कार्य करा रहे थे, तभी बाइकों पर सवार होकर आए आधा दर्जन से अधिक अज्ञात हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों से प्रहार कर दिया।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावर उनके साथ मारपीट करने के साथ-साथ उनके गले में पड़ी सोने की चेन और नगद धनराशि भी लूटकर ले गए। फिलहाल पीड़ित का इलाज मथुरा के जिला अस्पताल में चल रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now