कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 2h ago
मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 60 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के समय वृद्ध अर्धनग्न अवस्था में थे, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है।
मृतक की पहचान आशीष कुमार विश्वास के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के निवासी थे और पिछले कई वर्षों से मथुरा में रह रहे थे। वे अपनी नेत्रहीन पत्नी के साथ राजू यादव के मकान में किराए पर रहते थे।
बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक वह छत से नीचे सड़क पर गिर पड़े। गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलने पर वृंदावन गेट चौकी इंचार्ज अमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक का बेटा प्रताप भी मौके पर पहुंच गया।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वृद्ध का पैर फिसलने से यह हादसा हुआ या इसके पीछे कोई अन्य संदिग्ध कारण है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"df86e6d5-8bcd-4a47-ace8-b6a4bfee76be","external_id":null}