मथुरा: झाड़ू लगाते समय जहरीले सांप के डसने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा हड़कंप

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 1d Ago 137 Views


मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव हरनौल में शुक्रवार की सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां अपने घर में सफाई कर रहे 40 वर्षीय ताराचंद की जहरीले कीड़े (सांप) के काटने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके और पीड़ित परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरनौल निवासी 40 वर्षीय ताराचंद शुक्रवार की सुबह अपने कमरे में झाड़ू लगा रहे थे। इसी दौरान कमरे में पहले से छिपे बैठे काले रंग के जहरीले सांप ने उनके हाथ में डस लिया। डसे जाने के बाद ताराचंद दर्द से चिल्लाते हुए कमरे से बाहर आए और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मथुरा के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही ताराचंद ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मृतक के भाई बाबूलाल ने बताया कि ताराचंद घर में अकेले ही रहते थे और उनके कोई बीवी-बच्चे नहीं थे। शुक्रवार सुबह जब वह कमरे की सफाई कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now