कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 2h ago
मथुरा के गांव बठेन खुर्द से एक बड़ी और राहत भरी खबर… जहां बिजली के तारों में स्पार्किंग से लगी आग को ग्रामीणों ने अपनी जान पर खेलकर बुझा दिया… और करीब 100 एकड़ गेहूं की फसल को जलने से बचा लिया।
गांव बठेन खुर्द में उस समय हड़कंप मच गया… जब खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में अचानक स्पार्किंग हुई… और देखते ही देखते खेतों में आग लग गई।आग तेजी से फैल रही थी… और हालात बेकाबू होते जा रहे थे… लेकिन तभी गांव के लोग एकजुट हुए… और बिना अपनी जान की परवाह किए आग बुझाने में जुट गए।ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डाला… मिट्टी फेंकी… और हर संभव कोशिश कर आग पर काबू पाने में जुटे रहे…इस दौरान किसान धर्मो और अन्य ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए आग को फैलने से रोक दिया।
ग्रामीणों की सूझबूझ और बहादुरी की बदौलत एक बड़ा हादसा टल गया… और करीब 100 एकड़ गेहूं की तैयार फसल जलने से बच गई।अगर समय रहते हम लोग आग पर काबू नहीं पाते तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था…”
ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं… उनका कहना है कि जर्जर तारों के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं।
जहां एक ओर लापरवाही से खतरा बढ़ रहा है… वहीं गांव वालों की बहादुरी ने एक बड़ी तबाही को टाल दिया…
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"d36ff62b-89d3-4424-8511-9c9595f453ba","external_id":null}