कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 2h ago
मथुरा के महावन क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब चिंता हरण महादेव मंदिर के पास यमुना किनारे एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान धीरज उर्फ भूरा के रूप में हुई है, जो कुछ समय पहले ही दुष्कर्म के एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।नगला बाला पचावर का रहने वाला धीरज फरीदाबाद में नौकरी करता था। परिजनों के मुताबिक, 14 तारीख को उससे आखिरी बार बात हुई थी और उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में पता चला कि उसका शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। धीरज के भाई का सीधा आरोप है कि जिस पड़ोसी ने उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाकर जेल भिजवाया था, उसी पक्ष ने रंजिशन धीरज की हत्या की और उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटका दिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए RLD के वरिष्ठ नेता रामवीर सिंह भरंगर भी पोस्टमार्टम हाउस पहुँचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और पुलिस अधिकारियों से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए पोस्टमार्टम हाउस पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"fd77c81e-1c4a-4a91-885c-96b69a0a4834","external_id":null}