होली गेट पर बेरोजगार दिवस कार्यक्रम से पहले युवा कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 1d Ago 166 Views


बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदर्शन से पहले पुलिस ने की कार्रवाई, कई कार्यकर्ताओं को कोतवाली ले जाया गया

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर देशभर में मनाए जा रहे बेरोजगार दिवस के तहत गुरुवार सुबह होली गेट पर प्रस्तावित युवा कांग्रेस के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवा कांग्रेस और कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना पहुंचा दिया।

युवा कांग्रेस मथुरा परिवार के अनुसार, सुबह 9 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश में बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाना था। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें मौके से हिरासत में ले लिया, जिसके चलते विरोध प्रदर्शन नहीं हो सका।

घटना के बाद युवा कांग्रेस ने अपने सभी कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जल्द से जल्द कोतवाली थाना पहुंचने की अपील की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि बेरोजगारी जैसे जनहित के मुद्दे पर उनकी आवाज आगे भी लगातार उठती रहेगी

 

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now