हरिद्वार में सीएम धामी का बड़ा बयान: महिला आरक्षण का विरोध करने वालों का चेहरा सामने आया

हरिद्वार में अखंड परमधाम आश्रम में स्वामी परमानन्द गिरी के 71वें जन्मदिन कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हो रही चारधाम यात्रा का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पूरी तरह तैयार है और यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

इस दौरान महिला आरक्षण बिल को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों द्वारा इसका विरोध किया गया, जिससे उनका महिला विरोधी चेहरा जनता के सामने उजागर हुआ है।

उन्होंने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।