कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 2h ago
रमणरेती धाम के संत गुरु शरणानंद महाराज जी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । इस कार्यक्रम के मौके पर जगह-जगह पर विभिन्न प्रकार के आयोजन भी किये जा रहे हैं। इसी के चलते हर साल की भांति इस बार भी कृष्णा नगर चौराहा पर महाराज जी के अनुयायियों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस विशाल भंडारे में सुबह से ही प्रसाद ग्रहण करने वाले लोगों का तांता लगा रहा ।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि गुरु शरणानंद महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किये जा रहे हैं जिसमें बच्चों को पठन-पाठन सामग्री की गई साथ ही -साथ रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है और यह आयोजन उनके अनुयायियों द्वारा हर साल किया जाता है जिसमें सभी मिलजुल कर भाग लेते हैं।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"3859a104-ca0e-43f3-bfa3-ef44c0991b2c","external_id":null}