गोवर्धन: सपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद गिरिराज जी की शरण में पहुंचे गोल्डी भैया

  • संवाददाता: खन्ना सैनी
  • 1d Ago 214 Views


गोवर्धन विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में महेश चंद शर्मा उर्फ गोल्डी भैया की घोषणा के बाद वह देर रात धर्मनगरी गोवर्धन पहुंचे। यहां उन्होंने गिरिराज महाराज के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की खुशहाली, सुख-समृद्धि और जनसेवा के लिए आशीर्वाद मांगा।

प्रत्याशी घोषित होने की सूचना के बाद उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने गोवर्धन पहुंचने पर उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। गोल्डी भैया ने सबसे पहले गिरिराज महाराज की शरण में पहुंचकर श्रद्धापूर्वक दर्शन किए।

इस अवसर पर महेश चंद शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने कहा कि गिरिराज महाराज की कृपा से उन्हें गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर वह पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे और क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now