कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 2h ago
गोवर्धन थाना क्षेत्र के पेंठा गांव (हेलीपैड के पास) स्थित एक बालाजी मंदिर आश्रम में आगजनी की घटना सामने आई है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय युवक आश्रम के पास मछली पकड़ रहा था, जिसे आश्रम से जुड़े लोगों ने रोकने की कोशिश की। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर युवक ने कथित रूप से आश्रम परिसर में आग लगा दी, जिससे वहां रखा सामान जलकर नुकसानग्रस्त हो गया।
पूरी घटना आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी को आग लगाते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"1dce294a-a97c-449e-8fec-0cc6b77ab89c","external_id":null}