कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 2h ago
सोमवार को थाना बलदेव क्षेत्र के गांव करनउ मैं उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया जब घर में घुसकर मां बेटी पर अपने ही परिजनों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसमें मां बेटी के गंभीर चोट आई है। इस घटना को देख ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी तो पुलिस के आते ही हमलावर मौके से फरार हो गए और घायल मां बेटी को उपचार के लिए मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए घायल सोनिया ने अपने ही परिजनों पर आरोप लगाते हुए बताया है कि उनके सगे चाचा चाची ताऊ बुआ सहित अन्य लोगों ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया है जिसमें 18 वर्षीय सोनिया पुत्री संजीव और उनकी मां सुनीता पत्नी संजीव के गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित सोनी ने अपने परिजनों पर यह भी आरोप लगाया है कि वह उनके घर से निकालना चाहते हैं और इसी बात पर बार-बार लड़ाई झगड़ा करते हैं । घटना से एक दिन पूर्व भी थाना बलदेव में उन्होंने शिकायत की लेकिन सोमवार की शुभह उस वक्त हमला कर दिया जब भी घर पर गृह कार्य कर रही थी तभी लाठी डंडे एवं सरिया से उन मां बेटियों पर हमला कर दिया साथ में छोटे-छोटे बच्चों के साथ भी मारपीट की है। पीड़ित सोनिया ने पुलिस प्रशासन पर भी आरोप लगाया है कि अगर पुलिस समय पर उनका साथ देती तो यह हमला नहीं होता इसमें पुलिस की भारी लापरवाही देखने को मिल रही है।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"26cdd5ea-4984-4c54-97cf-e98fbbbf44b4","external_id":null}