द्वितीय कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण-रजत पदक जीतकर बढ़ाया मथुरा का मान

  • 1d Ago 107 Views


मथुरा। रोमेक्स विद्यालय में आयोजित द्वितीय कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीटीएम ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

अकादमी के कोच गोविंद अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में आयुष उपाध्याय, गौरव सिंह, अजय प्रताप सिंह, रुद्र और वंश चौधरी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

वहीं नित्यंत चौहान, अभि सारस्वत, अबनया सोलंकी और दिव्यांश चौधरी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष योगेश राठौर, संजय अग्रवाल, शुभम, गोविंद सिंह, निर्भय कुमार, प्रति सोलंकी एवं आरती भदौरिया ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जल्द ही उनका सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now