कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 2h ago
गोवर्धन तहसील के थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव मगोर्रा में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, गांव में एक घर के बाहर आंगन में कई लोग बैठे हुए थे, तभी अचानक बिजली का एक खंभा टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ा।
गनीमत रही कि उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी, जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई। यदि उस वक्त बिजली चालू होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।।घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई बिजली के खंभे जर्जर हालत में हैं, लेकिन विभाग द्वारा उनकी समय पर मरम्मत नहीं कराई जाती, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जर्जर खंभों की जांच कर उन्हें बदला जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"75ca67d3-2094-42de-a8ef-cbab93f5ff56","external_id":null}