कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 2h ago
मथुरा में सर्वोदय ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा भगवान परशुराम के प्रादुर्भाव दिवस को पांच दिवसीय उत्सव के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मेहंदी, चित्रकला, निबंध और रंगोली जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं जिले के अलग-अलग स्कूलों में आयोजित कराई गईं।
रविवार को प्रधान कार्यालय वाटी बाली कुंज, लाल दरवाजा पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अष्ट चिरंजीवियों में विशिष्ट स्थान रखने वाले भगवान परशुराम का जन्म महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मथुरा-वृंदावन के विधायक श्रीकांत शर्मा सहित कृष्ण कुमार मुन्ना भैया, डॉ. देवेंद्र शर्मा, पं. सोहनलाल शर्मा, केके गौतम, नारायण प्रसाद शर्मा और चेतन स्वरूप पाराशर समेत कई गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान द्वारा समाज के 151 प्रबुद्ध विप्रों एवं महिलाओं को भगवान परशुराम की छवि भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही ब्राह्मण समाज की पत्रिका ब्रह्म भारती का भी गणमान्य अतिथियों द्वारा विधिवत विमोचन किया गया।
अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण और समाज की उन्नति के साथ-साथ सभी विप्रों की दीर्घायु की कामना की।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"e3e65b17-628e-4bd1-b3f2-bd5daf69e19e","external_id":null}