बरसाना में अक्षय तृतीया से बालकृष्ण गोशाला का उद्घाटन, श्रीराधा गोपाल महायज्ञ और कलश यात्रा शुरू

बरसाना। नंदगांव और बरसाना के मध्य स्थित पौराणिक दोमिलन वन में बालकृष्ण गोशाला का उद्घाटन समारोह और श्रीराधा गोपाल महायज्ञ अक्षय तृतीया से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में ब्रज के सभी शीर्ष संत और आचार्य सहभागिता करेंगे।

बालकृष्ण गोशाला के संचालक भागवत प्रवक्ता हरिमोहन गोस्वामी ने बताया कि कान्हा की प्रिय गायों की सेवा और समुचित देखभाल के लिए गौशाला की शुरुआत की गई है। अक्षय तृतीया के दिन रविवार से सप्त दिवसीय श्रीराधा गोपाल महायज्ञ और श्रीमद भागवत कथा का आयोजन भी किया जा रहा है। रविवार को नंदगांव के रंगीली चौक से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। 
दोमिलन वन श्रीराधा और श्रीकृष्ण के मिलन का स्थान है और इसका उल्लेख पुराणों में भी मिलता है। इस भूमि में आयोजित होने वाले गोपाल महायज्ञ में ब्रज के सभी संत महंत और आचार्य उपस्थित होंगे और कथा श्रवण करेंगे।