कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 2h ago
वृंदावन। अक्षय तृतीया पर्व के पावन मौके पर धर्म नगरी वृंदावन में श्रद्धालुओं का अपार सैलाब उमड़ पड़ा।
अक्षय तृतीया का पर्व वैसे तो देशभर में श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाता है और लोग दान पुण्य कर स्वयं को धन्य करते हैं। लेकिन इस पर्व का विशेष महत्व वृंदावन में देखने को मिलता है। जहां देश विदेश के लाखों श्रद्धालु भक्तों का आगमन होता है। आखिर ऐसा हो भी क्यों ना, भक्तों को अपने आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी के चरणों के दर्शन वर्ष में केवल एक बार आज ही के दिन अक्षय तृतीया पर ही जो प्राप्त होते हैं। ऐसा ही भव्य नजारा सोमवार को देखा गया।
यहां अपने आराध्य के चरण दर्शन के लिए श्रद्धालु भक्तों की भीड़ प्रातः से ही ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के बाहर एकत्रित होने लगी और पट खुलते ही श्रद्धालु भक्त जयकारे लगाते हुए मंदिर में प्रवेश करने लगे। बांकेबिहारी महाराज के चरण दर्शन की लालसा लेकर आए श्रद्धालु भक्त अपने आराध्य के चरणों की एक झलक पाने को लालायित होकर इंतजार करने लगे और जैसे ही उनकी मनोकामना चरण दर्शन के रूप में पूरी हुई तो वे स्वयं को धन्य महसूस करते हुए दोनों हाथ उठाकर प्रभु की जय जयकार करने लगे।
जिससे संपूर्ण मंदिर परिसर जयकारों से गुंजायमान हो उठा। अक्षय तृतीया पर्व के मौके पर मंदिर के सेवायत स्वामियों द्वारा ठाकुरजी को शीतलता प्रदान करने के लिए गुलाब जल से तैयार किए गए विशेष चंदन से श्रीविग्रह का लेपन किया गया। साथ ही सवर्ण आभूषण, चरणों में रजत पायल और पीत वस्त्रों में भव्य श्रृंगार भी किया गया। इसके साथ ही ठाकुरजी को सत्तू समेत अन्य शीतल पेय पदार्थों का भोग अर्पित किया गया और उनके चरणों में चंदन का एक बड़ा गोला भी रखा गया। वहीं भीड़ के दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस बल मुस्तैद रहा।
मंदिर की हाई पावर्ड कमेटी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के बाहर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाईं, जिससे दर्शनार्थियों को लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से सुगमता से दर्शन प्राप्त हो सके। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के भक्तों का रेला वृंदावन की गलियों में नजर आया।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"98b9e3ca-ad12-4b67-a07b-31bf9e8ea1ce","external_id":null}