वात्सल्य ग्राम में भव्यता से मनाया गया 25वां राष्ट्र रक्षा सूत्र रजत जयंती समारोह

  • 14h ago
  • 114 views


मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित वात्सल्य ग्राम के संविद गुरुकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल में आज राष्ट्र रक्षा सूत्र समारोह की रजत जयंती (25वां वर्ष) अत्यंत भव्यता और गरिमा के साथ मनाई गई। परम पूज्य दीदी मां साध्वी ऋतंभरा जी के सानिध्य और प्रेरणा से आयोजित इस समारोह का मुख्य उद्देश्य देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना और जन-जन में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना था।25 वर्षों की इस अखंड राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक स्वरूप, देश भर के विभिन्न विद्यालयों और क्षेत्रों से आईं 1,11,000 से अधिक संकल्पित राखियों को दीदी मां की उपस्थिति में सैनिकों के लिए समर्पित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। समारोह के अंत में साध्वी ऋतंभरा जी ने राष्ट्र सुरक्षा और सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए अपना विशेष संदेश दिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now