सावन के अंतिम सोमवार गलतेश्वर महादेव के फूल बंगले के दर्शन, उमड़ा आस्था का सैलाब

  • 16h ago
  • 115 views


मथुरा में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर गलतेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बाबा भोलेनाथ का भव्य फूल बंगला सजाया गया, जिसके दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लगी रहीं।

मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी, मोगरा, चमेली और सुगंधित फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया। फूलों से सजे दिव्य बंगले में विराजमान बाबा गलतेश्वर महादेव का अलौकिक श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। भक्तों ने विधि-विधान से जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पित कर पूजा-अर्चना की।

दर्शन के दौरान पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंज उठा। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने कहा कि सावन के अंतिम सोमवार बाबा के दिव्य दर्शन कर उन्हें आध्यात्मिक शांति और अपार आनंद की अनुभूति हुई।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now