कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार मथुरा पहुंचे डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ

  • 10h ago
  • 138 views


मथुरा: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद विधान परिषद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी एवं शिक्षाविद् डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ मंगलवार को पहली बार मथुरा पहुंचे। उनके आगमन पर कांग्रेस पदाधिकारियों और समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर शहर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन भी किया गया।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रदीप माथुर, शहर और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तथा वित्तविहीन शैक्षिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने कहा कि कांग्रेस से जुड़ने का उनका उद्देश्य शिक्षकों, शिक्षित युवाओं और स्नातक वर्ग की समस्याओं को मजबूती से उठाना है।

उन्होंने कहा कि विधान परिषद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के अधिकारों, वित्तविहीन शिक्षकों के हितों, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे शिक्षा जगत से जुड़े लोगों की आवाज को सदन तक पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे।

प्रेस वार्ता में आगामी विधान परिषद चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ के पार्टी में शामिल होने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और स्नातक वर्ग के बीच कांग्रेस का जनाधार बढ़ेगा।

इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और शिक्षा जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now