झांसी: डेढ़ महीने की शादी, पत्नी पर प्रेमी संग संबंध और हत्या के प्रयास का आरोप

  • 14h ago
  • 43 views


उत्तर प्रदेश के झांसी से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। डेढ़ महीने पहले हुई शादी के बाद एक पति ने अपनी पत्नी पर प्रेमी के साथ अवैध संबंध रखने, नींद की गोलियां देकर बेहोश करने और विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मामला झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र का है। पीड़ित युवक के अनुसार उसकी शादी 24 जून को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पत्नी उसे दूध और चाय में नींद की दवा देती थी, ताकि वह अपने प्रेमी से बात और मुलाकात कर सके।

पीड़ित का कहना है कि 23 अगस्त को उसने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। विरोध करने पर पत्नी ने उसके हाथ पकड़ लिए, जबकि प्रेमी ने गला दबाकर मारने और मारपीट करने का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने युवक की जान बचाई।

इसके बाद पीड़ित अपने माता-पिता के साथ झांसी एसएसपी कार्यालय पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तथा अपनी सुरक्षा की मांग की है।

फिलहाल यह मामला आरोपों के स्तर पर है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की पुष्टि और आगे की कार्रवाई करेगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now