श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह केस: संशोधन प्रार्थना पत्र पर हिंदू पक्ष दाखिल करेगा आपत्ति, अगली सुनवाई...
- 9h ago
मथुरा (गोवर्धन): सावन के अंतिम सोमवार को गोवर्धन क्षेत्र के अडींग गांव में शिव मंदिर में दर्शन करने गए दो दलित युवकों के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने और उनके साथ बैठकर चाय पीने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित अमित ने बताया कि वह अपने मित्र मनोज के साथ गांव के शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने गया था। आरोप है कि मंदिर संचालक और उसके साथियों ने उन्हें देखते ही जातिसूचक शब्द कहे, मंदिर को “अछूत” करने का आरोप लगाया और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि मारपीट के दौरान उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया और शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी दी गई। परिवार का दावा है कि पूरी घटना का वीडियो उनके पास सबूत के रूप में मौजूद है।
पीड़ित युवक की मामी ललिता का आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर गोवर्धन थाने पहुंचे तो पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उनका आरोप है कि पुलिस राजनीतिक दबाव में आरोपियों का पक्ष ले रही है और उनके साथ बैठकर चाय पी रही थी।
मंगलवार दोपहर पीड़ित परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा और नामजद आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मथुरा (गोवर्धन): सावन के अंतिम सोमवार को गोवर्धन क्षेत्र के अडींग गांव में शिव मंदिर में दर्शन करने गए दो दलित युवकों के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने और उनके साथ बैठकर चाय पीने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित अमित ने बताया कि वह अपने मित्र मनोज के साथ गांव के शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने गया था। आरोप है कि मंदिर संचालक और उसके साथियों ने उन्हें देखते ही जातिसूचक शब्द कहे, मंदिर को “अछूत” करने का आरोप लगाया और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि मारपीट के दौरान उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया और शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी दी गई। परिवार का दावा है कि पूरी घटना का वीडियो उनके पास सबूत के रूप में मौजूद है। पीड़ित युवक की मामी ललिता का आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर गोवर्धन थाने पहुंचे तो पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उनका आरोप है कि पुलिस राजनीतिक दबाव में आरोपियों का पक्ष ले रही है और उनके साथ बैठकर चाय पी रही थी। मंगलवार दोपहर पीड़ित परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा और नामजद आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!