भिदोनी में स्वास्थ्य विभाग का कैंप, 57 मरीजों की जांच कर बांटी गई दवाएं

  • 16h ago
  • 116 views


थाना सुरीर क्षेत्र के ग्राम भिदोनी में स्वास्थ्य विभाग नौहझील और सुरीर की टीम ने ग्रामीणों को राहत देते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। ग्राम प्रधान बांकेलाल शर्मा के आवास पर लगे कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीण जांच कराने पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने कुल 57 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

शिविर में सर्दी-जुकाम, बुखार, कफ, जोड़ों के दर्द और एसिडिटी से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। डॉक्टरों ने दवा देने के साथ ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह भी दी, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ी।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव में लगे ऐसे शिविरों से लोगों को समय पर उपचार और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा मिल रही है। कैंप में डॉ. दीपक कौशिक, एलटी अरुनेश और वार्ड बॉय अवधेश चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now