संस्कृति विवि दीक्षारंभ 2026 का शुभारंभ, नगर आयुक्त ने दिखाई दिशा, मेजर जनरल जीडी बख्शी ने युवाओं में भरा जोश

  • 15h ago
  • 96 views


संस्कृति विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय दीक्षारंभ 2026 का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। नगर आयुक्त ओजस्वी राज, कुलाधिपति डॉ. सचिन गुप्ता, कुलपति प्रो. एमबी चेट्टी और विशिष्ट अतिथि मेजर जनरल (से.नि.) जीडी बख्शी ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को चरित्र, अनुशासन, वैज्ञानिक सोच, स्टार्टअप और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

समारोह में नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता के लिए केवल प्रतिभा नहीं, बल्कि मजबूत चरित्र, तार्किक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने रामायण का उदाहरण देते हुए बताया कि सामर्थ्य से अधिक महत्वपूर्ण चरित्र होता है। साथ ही बलिया में महिलाओं के दलिया-सत्तू स्टार्टअप, साइंस लैब, एआई और मशीन लर्निंग की पहल का उल्लेख कर युवाओं को नवाचार और उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि मेजर जनरल (से.नि.) जीडी बख्शी ने अपने ओजस्वी संबोधन में भारतीय सेना के शौर्य के प्रसंग सुनाते हुए विद्यार्थियों से कहा कि डर पर विजय ही सफलता की पहली सीढ़ी है। उन्होंने युवाओं से स्टार्टअप शुरू कर रोजगार देने वाला बनने, चुनौतियों का डटकर सामना करने और देशभक्ति को जीवन का सर्वोच्च मूल्य बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलाधिपति डॉ. सचिन गुप्ता ने विद्यार्थियों से अपना स्पष्ट लक्ष्य तय करने, हर सेमेस्टर एक ऑनलाइन कोर्स करने, आत्मकथा पढ़ने और अपने ज्ञान, कौशल, चरित्र व व्यवहार को निरंतर बेहतर बनाने की प्रेरणा दी। वहीं कुलपति प्रो. एमबी चेट्टी ने नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now