श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह केस: संशोधन प्रार्थना पत्र पर हिंदू पक्ष दाखिल करेगा आपत्ति, अगली सुनवाई...
- 10h ago
नगर निगम मथुरा-वृंदावन और IEC टीम प्लान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कोयला अलीपुर स्थित BBR इंटरनेशनल स्कूल में स्वच्छता बंधन एवं स्वच्छता अध्ययन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, पुनः उपयोग (Reuse) और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पुराने और अनुपयोगी सामान से उपयोगी एवं आकर्षक वस्तुएं तैयार कर ‘वेस्ट से बेस्ट’ का प्रेरणादायक संदेश दिया। विद्यार्थियों को कचरे का पृथक्करण, रीसाइक्लिंग, सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बचाव और घर-विद्यालय के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के महत्व की जानकारी दी गई, साथ ही स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, पार्षद राकेश यादव, चेयरमैन रामजी लाल ठाकुर, गवर्नमेंट सुपरवाइजर अरुण जी एवं प्लान फाउंडेशन की IEC टीम सहित विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि बचपन से स्वच्छता की आदत ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज की सबसे मजबूत नींव है।
नगर निगम मथुरा-वृंदावन और IEC टीम प्लान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कोयला अलीपुर स्थित BBR इंटरनेशनल स्कूल में स्वच्छता बंधन एवं स्वच्छता अध्ययन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, पुनः उपयोग (Reuse) और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पुराने और अनुपयोगी सामान से उपयोगी एवं आकर्षक वस्तुएं तैयार कर ‘वेस्ट से बेस्ट’ का प्रेरणादायक संदेश दिया। विद्यार्थियों को कचरे का पृथक्करण, रीसाइक्लिंग, सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बचाव और घर-विद्यालय के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के महत्व की जानकारी दी गई, साथ ही स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, पार्षद राकेश यादव, चेयरमैन रामजी लाल ठाकुर, गवर्नमेंट सुपरवाइजर अरुण जी एवं प्लान फाउंडेशन की IEC टीम सहित विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि बचपन से स्वच्छता की आदत ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज की सबसे मजबूत नींव है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!