सावन के अंतिम सोमवार पर शिवमय हुआ गोवर्धन, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

  • 16h ago
  • 102 views


धार्मिक नगरी गोवर्धन में सावन के अंतिम सोमवार पर आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। पूरे कस्बे और आसपास के गांव हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे, जबकि शिव मंदिरों में देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

फूलों और आकर्षक विद्युत सजावट से सजे मंदिरों में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। सुबह से शुरू हुआ दर्शन और पूजन का सिलसिला देर शाम तक लगातार चलता रहा, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय वातावरण में डूबा रहा।

वहीं गांव अडींग में धार्मिक आयोजनों के साथ भव्य रासलीला और ‘भूत बंगला’ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मनमोहक मंचन किया, जबकि भजनों पर महिलाओं ने भक्तिभाव से नृत्य प्रस्तुत किया। समाजसेवी गुलाब सिंह उर्फ गब्बर सैनी ने कलाकारों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच देर रात तक मंदिरों में भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now