श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह केस: संशोधन प्रार्थना पत्र पर हिंदू पक्ष दाखिल करेगा आपत्ति, अगली सुनवाई...
- 10h ago
मथुरा की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस बार भक्ति और तकनीक के अद्भुत संगम की साक्षी बनेगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद पहली बार जन्माष्टमी की मध्यरात्रि पर 500 ड्रोन के जरिए आसमान में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी 12 दिव्य लीलाओं का भव्य प्रदर्शन कराएगी। जन्माभिषेक से पहले आकाश में उभरने वाली आकर्षक झांकियां हजारों श्रद्धालुओं के लिए सबसे बड़ा आकर्षण होंगी।
इससे पहले अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और सोमनाथ में ड्रोन शो का सफल आयोजन हो चुका है, जबकि राजस्थान के सांवलिया सेठ मंदिर में भी श्रीकृष्ण लीलाओं का ड्रोन प्रदर्शन किया गया था। अब कृष्ण जन्मभूमि की पावन धरती पर यह भव्य आयोजन धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देगा और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को एक यादगार अनुभव प्रदान करेगा।
ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ लक्ष्मी नागप्पन ने बताया कि आयोजन को लेकर सुरक्षा और तकनीकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। करीब 3 से 4 किलोमीटर के दृश्य क्षेत्र को ध्यान में रखकर ड्रोन शो की योजना बनाई गई है, ताकि अधिकतम श्रद्धालु इस दिव्य और ऐतिहासिक नज़ारे के साक्षी बन सकें।
मथुरा की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस बार भक्ति और तकनीक के अद्भुत संगम की साक्षी बनेगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद पहली बार जन्माष्टमी की मध्यरात्रि पर 500 ड्रोन के जरिए आसमान में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी 12 दिव्य लीलाओं का भव्य प्रदर्शन कराएगी। जन्माभिषेक से पहले आकाश में उभरने वाली आकर्षक झांकियां हजारों श्रद्धालुओं के लिए सबसे बड़ा आकर्षण होंगी। इससे पहले अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और सोमनाथ में ड्रोन शो का सफल आयोजन हो चुका है, जबकि राजस्थान के सांवलिया सेठ मंदिर में भी श्रीकृष्ण लीलाओं का ड्रोन प्रदर्शन किया गया था। अब कृष्ण जन्मभूमि की पावन धरती पर यह भव्य आयोजन धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देगा और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को एक यादगार अनुभव प्रदान करेगा। ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ लक्ष्मी नागप्पन ने बताया कि आयोजन को लेकर सुरक्षा और तकनीकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। करीब 3 से 4 किलोमीटर के दृश्य क्षेत्र को ध्यान में रखकर ड्रोन शो की योजना बनाई गई है, ताकि अधिकतम श्रद्धालु इस दिव्य और ऐतिहासिक नज़ारे के साक्षी बन सकें।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!